Posts

Showing posts from May, 2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट के कक्षा 10वीं के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित

Image
  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित छात्रा शांति और छात्र लोकेन्द्र सिंह ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट, मालाखेड़ा के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की खुशी में एक  समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की मेधावी  छात्रा शांति ने 91%  अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि  छात्र लोकेन्द्र सिंह ने 90.17%  अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  इस वर्ष भी विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिसमें कुल 39 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 3 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता अर्जित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या का संदेश: कार्यक्रम में विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सिनसिनवार ने कहा, "हमारे विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से यह अद्वितीय सफलता प्राप्त की है। यह  विद्यालय के लिए गौरव की बात है। मैं सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में सम्मान समारोह आयोजित

Image
  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में कक्षा  12 वीं के‌ टाॅपर्स का सम्मान समारोह आयोजित खानपुर जाट, 24 मई 2025 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में दिनांक 24 मई को कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक  समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे समस्त विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का वातावरण देखा गया। स्थानीय विधालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम लगातार 5 वषों से शत् प्रतिशत रहा है। विद्यालय की छात्रा अन्नू कुमारी ने 92.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा नीलम ने 91.20% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुल 26 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 6 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सिनसिनवार ने विधार्थियों को उनकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में सम्मान समारोह आयोजित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थि...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट की टॉप अचीवमेंट्स: उत्कृष्टता की मिसाल"

Image
  विद्यालय की उपलब्धियाँ स्थानीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक और खेल के क्षेत्र में  उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा वंदना चौधरी   ने अंडर-19 फुटबॉल  छात्रा वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर  खेल कर विद्यालय एवं जिले  का नाम रोशन  किया है। वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सत्र 2023 - 24 में कक्षा 10 एवं 12 का   परिणाम 100% रहा, विद्यालय की  कक्षा 12वीं की छात्रा अंकिता ने  कला वर्ग में  98.60% अंक प्राप्त कर जिले  प्रथम स्थान एवं राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विद्यालय की छात्रा  पायल ने कला वर्ग में ही   98% अंक प्राप्त  कर जिले में  द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के कुल 8 विद्यार्थियों  ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कि विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है। यह समर्पित शिक्षकों और मेहनती छात्रों की संयुक्त उपलब्धि है।  विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों  बध...