राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट के कक्षा 10वीं के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित
छात्रा शांति और छात्र लोकेन्द्र सिंह ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट, मालाखेड़ा के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की खुशी में एक समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय की मेधावी छात्रा शांति ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र लोकेन्द्र सिंह ने 90.17% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस वर्ष भी विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिसमें कुल 39 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 3 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या का संदेश:
कार्यक्रम में विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सिनसिनवार ने कहा,
"हमारे विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से यह अद्वितीय सफलता प्राप्त की है। यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। मैं सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ।मेरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी हमारे विधार्थी ऊंचाइयों को छुएंगे।"
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment