राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट की टॉप अचीवमेंट्स: उत्कृष्टता की मिसाल"
विद्यालय की उपलब्धियाँ
स्थानीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक और खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा वंदना चौधरी ने अंडर-19 फुटबॉल छात्रा वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।
वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सत्र 2023 - 24 में कक्षा 10 एवं 12 का परिणाम 100% रहा, विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा अंकिता ने कला वर्ग में 98.60% अंक प्राप्त कर जिले प्रथम स्थान एवं राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विद्यालय की छात्रा पायल ने कला वर्ग में ही 98% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के कुल 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कि विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है। यह समर्पित शिक्षकों और मेहनती छात्रों की संयुक्त उपलब्धि है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Comments
Post a Comment