राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में सम्मान समारोह आयोजित

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में कक्षा  12 वीं के‌ टाॅपर्स का सम्मान समारोह आयोजित

खानपुर जाट, 24 मई 2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में दिनांक 24 मई को कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक  समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे समस्त विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का वातावरण देखा गया। स्थानीय विधालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम लगातार 5 वषों से शत् प्रतिशत रहा है।

विद्यालय की छात्रा अन्नू कुमारी ने 92.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा नीलम ने 91.20% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुल 26 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 6 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 



विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सिनसिनवार ने विधार्थियों को उनकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खानपुर जाट में सम्मान समारोह आयोजित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। 







Comments

Popular posts from this blog

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट मालाखेड़ा में देशभक्ति का जश्न

"राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुरजाट, मालाखेड़ा, अलवर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।"

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट, मालाखेड़ा, अलवर में मेगा पी.टी.एम. एवं रीड-ए-थॉन गतिविधि का आयोजन