राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट, मालाखेड़ा, अलवर में मेगा पी.टी.एम. एवं रीड-ए-थॉन गतिविधि का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट, मालाखेड़ा, अलवर में मेगा पी.टी.एम. एवं रीड -ए- थॉन गतिविधि का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर जाट, मालाखेड़ा, अलवर में दिनांक 17 सितंबर 2025 को मेगा पी.टी.एम. का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में MIA के एस.आई. श्री दिनेश शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में सावधानी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन और कंप्यूटर का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके बताए तथा ऑनलाइन गेम्स, फिशिंग, फेक कॉल्स और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से होने वाले खतरों के बारे में सचेत किया।
साथ ही उन्होंने अभिभावकों को भी समझाया कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें समय-समय पर सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग के लिए मार्गदर्शन दें। श्री शर्मा ने यह संदेश भी दिया कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं है बल्कि यह हमारी सतर्कता और जिम्मेदारी पर भी निर्भर करती है।
इसी क्रम में विद्यालय में "रीड-ए-थॉन" गतिविधि का भी आयोजन किया गया।
इसमें कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थी, अध्यापकगण एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक पठन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करना तथा अध्ययन के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना था।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सिनसिनवार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने पठन-पाठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित पठन से ज्ञानवर्धन, भाषा कौशल और व्यक्तित्व का विकास होता है।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और अभिभावकों के साथ उपयोगी संवाद स्थापित किया।
अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



Comments
Post a Comment